ATTENTION

SOME PAPERS MAY NOT SEEM COMPLETE BECAUSE COMMON QUESTIONS APPEARING IN SUBSEQUENT YEARS HAVE NOT BEEN INCLUDED TO AVOID REPETITION.

Friday, April 30, 2010

Hindi paper 2010


DIFFERENT QUESTIONS  (SET 2)
        खण्ड ग
५. (क) शब्द और पद में क्या अंतर है ?
    (ख) नीचे दिए गए वाक्य में रेखांकित पदबंध का नाम बताइए :
   
आदित्य सौरभ का चुटकुला सुनकर हँसता रहा

(ग) निम्नलिखित रेखांकित पदों का पद परिचय दीजिये :
क्या तुमने ताजमहल देखा ?

६. (क) निर्देशानुसार वाक्य-रचना कीजिए :
(i) भारत एक विशाल जनतंत्र है जहाँ विभिन्न संस्कृतियों के लोग रहते हैं | (संयुक्त वाक्य)
(ii) छुट्टी की घंटी बजते ही सभी बच्चे घर चल दिए | ( मिश्र वाक्य)

(ख) रचना के अनुसार वाक्य-भेद बताइए :
(i) आजकल रोज वर्षा हो रही है, इसलिए लोग परेशान हैं |
(ii)जो नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है |

७. निर्देशानुसार उत्तर लिखिए :
(क) देवालय, चरणोदक | ( संधिच्छेद  करिए)
(ख) पुण्य + उदय, सदा + एव | (संधि कीजिए)
(ग) कविराज, मृगनयन | ( समस्त पदों का विग्रह कीजिए) 
(घ)गुप्तशत्रु,  नरोत्तम  | (समास का नाम लिखिए)

८. (क) निम्नलिखित मुहावरों में से किन्हीं दो का प्रयोग वाक्य में इस प्रकार कीजिए की अर्थ स्पष्ट हो जाए :
(i) नाक रख लेना
(ii) बाल-बाल बचना
(iii) सर पैर कफ़न बांधना
(iv) हाथ साफ करना

(ख) रिक्तस्थानों की पूर्ति उपयुक्त मुहावरा और लोकोक्ति द्वारा कीजिए :
(i)साधू बाबा चुपचाप बैठे रहते थे, _________देना |
(ii)वानर सेना के आगे राक्षस सेना के _______ उखड़ गए |

९. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए :
(क) पढने के साथ-साथ चाहिए  खेलना भी |
(ख) विद्या वह है जो धन कभी नष्ट नहीं होता |
(ग) मैंने नहीं जानता था कि वह कब लौटेगा ?
(घ) गतवर्ष अपने विद्यालय को फूलों से हम सजाये थे |

१६. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर पाठ्य-पुस्तक 'स्नाच्यां' के आधार पैर लखिए :
(क) ठाकुरबारी की स्थापना के बारे में गाँव में क्या कहानी प्रचलित थी ?
(ख) अपने हिस्से का खेत ठाकुरबारी के नाम लिख देने पर महंत जी ने हरिहर काका को किन   
    लाभों  के बारे में बताया ? अपने शब्दों में लिखिए |
(ग) मुन्नी बाबू ने टोपी को इकन्नी रिश्वत में क्यों दी थी ?
(घ) माँ- बाप अपने बच्चों को स्कूल भेजना जरुरी क्यों नहीं समझते थे ? 'सपनों के-से दिन'    
    पाठ के आधार पर लिखिए |

१७. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' के आधार पर लिखिए :
(क) बुद्धिमान होने के बावज़ूद टोपी एक ही कक्षा में दो बार फ़ेल हो गया फ़ेल होने के कारणों का उल्लेख करते हुए बताइए की उसे किन भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा |
(ख) यदि आपके आसपास कोई हरिहर काका जैसी हालत में हो तो आप उसकी  क्या मदद करेंगे और कैसे ?

                                DIFFERENT QUESTIONS(SET 3)
                                   खण्ड ग
५. (ख) नीचे दिए गए वाक्य में रेखांकित पदबंध का नाम बताइए :
माँ व्याकुल आँखों से बेटे को दूंढती रही |

(ग) निम्नलिखित रेखांकित पदों का पद-परिचय दीजिये :
भारत में अनेक नदियाँ बहती हैं |

६. (क) निर्देशानुसार वाक्य-रचना कीजिए :
(i)प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वार्षिकोत्सव के अवसर पर पुरष्कार दिया गया | (मिश्र वाक्य)
(ii) परोपकारी होने के कारण वह सबका प्रिय पात्र  है | ( संयुक्त वाक्य)

७. निर्देशानुसार उत्तर लिखिए :
(क) नियमानुसार, जीवनोद्देश्य | ( संधिच्छेद कीजिए)
(ख) अमर + इंद्र, वृद्ध +अवस्था | ( संधि कीजिए)
(ग) पीतपट, राज्यपाल | ( समस्त पदों का विग्रह कीजिए)
(घ) विद्याधन, गृहप्रवेश | ( समास का नाम लिखिए)

८. (क)निम्नलिखित मुहावरों में से किन्हीं दो का प्रयोग वाक्य में इस प्रकार कीजिए की अर्थ स्पष्ट हो जाए :
   (i) सिर मारना
(ii)सफ़ेद झूठ बोलना
(iii)सिर उठा लेना
(iv ) आँखों में धूल झोंकना

(ख)रिक्तस्थानों की पूर्ति उपयुक्त मुहावरा और लोकोक्ति द्वारा कीजिए :
(i)उषा स्वयं पाक-कला से अनभिज्ञ है, दूसरों के दोष निकालती है  | ठीक ही  कहा है _________ टेढ़ा |
(ii) रँगे हाथों पकड़े जाने पर वह शर्म से _________ हो गया |

९. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए :
(क) कल मैंने इलाहाबाद जाना है |
(ख) तोते के पेड़ पर आम बैठे हैं |
(ग) मैं ज़रूरतमंद विद्यार्थियों  को पुस्तक दे दिया हूँ |
(घ) गाँधी का देश ऋणी  है |

१६. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' के आधार पर लिखिए :
(क) हरिहर काका को लेकर गाँव में बँटे दो वर्गों के उनके बारे में क्या विचार थे ? संक्षेप में लिखिए |
(ख) इफ्फन को 'टोपी शुक्ला' कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा मन गया है | इस विषय पर अपने विचार लिखिए |

१७. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) टोपी के जीवन में दस अक्टूबर सन पैंतालीस का दिन क्या महत्त्व रखता है ?
(ख)गर्मियों की छुट्टी में लेखक अपनी नानी के घर जाकर क्या-क्या करता था ? 'सपनों के-से दिन ' पाठ के आधार पर लिखिए |
(ग)टोपी ने इफ्फन से दादी बदलने की बात क्यों कही ?

No comments:

Post a Comment